विभावि में होगा व्याख्यान आज

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग और इंटरनल क्वालिटी एसेसमेंट सेल द्वारा 21 अप्रैल को विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में एक व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। मुख्य वक्ता जयदेब चक्रबर्ती, कोलकाता के सत्येंद्र नाथ बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के सिएसआईआर एमेरिटस प्रोफेसर होंगे।

विभावि में होगा व्याख्यान आज

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग एवं इंटरनल क्वालिटी एसेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में 21 अप्रैल को एक व्याख्यान का आयोजन विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में किया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ नवीन चंद्र ने बताया कि व्याख्यान के मुख्य वक्ता कोलकाता के सत्येंद्र नाथ बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के सिएसआईआर एमेरिटस प्रोफेसर जयदेब चक्रबर्ती होंगे । व्याख्यान का विषय संरूपण परिवर्तनों का पता लगाने के लिए प्रोटीन का परिष्कृत अनुरूपण है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।