जमीन बंटवारा को लेकर मारपीट
इचाक में भाइयों के बीच जमीन बटवारे को लेकर विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। अशोक कुमार यादव को चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना चंपानगर नावाडीह गांव की है, जहां भाई और भतीजा ने उन पर हमला किया।

इचाक प्रतिनिधि जमीन बटवारा को लेकर भाइयों के बीच उत्पन्न विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में अशोक कुमार यादव को चोटें आई है। जिसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मारपीट में जख्मी अशोक कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर मारपीट के आरोपी भाई और भतीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। घटना शुक्रवार सुबह चंपानगर नावाडीह गांव की है। आवेदन में कहा है कि पुश्तैनी जमीन है जिसका बटंवारा नहीं हुआ है। मेरा भाई और भतीजा पुस्तैनी जमीन पर बोरिंग के लिए गाड़ी लगाया। मैने कहां की जमीन का बंटवारा करने के बाद बोरिंग करवाना।
इसी पर भाई कैलाश यादव,भतीजा नितेश यादव और अवध यादव ने मुझे पकड़ कर बेरहमी से मारपीट करते हुए जमीन पर गिरा दिया। इसी बीच बचाने गई मेरी पत्नी मीना देवी आंगनवाड़ी सेविका से उसका सरकारी मोबाइल भी छीन लिया। आरोपियों द्वारा विधायक का आदमी होने का धौंस देकर कहा गया कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो विधायक जी मेरे साथ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


