ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंड हज़ारीब़ाग100 दिन रोजगार पूरा करने वाले मजदूर सम्मानित

100 दिन रोजगार पूरा करने वाले मजदूर सम्मानित

दारू प्रखंड के इरगा मुखिया अनीता देवी, पुनाई मुखिया अनिल कुमार देव, दारू मुखिया सुनील कुमार, दिगवार मुखिया महेंद्र मुर्मू, हरली मुखिया फरजाना...

100 दिन रोजगार पूरा करने वाले मजदूर सम्मानित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 02 Feb 2023 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दारू, प्रतिनिधि । दारू प्रखंड के इरगा मुखिया अनीता देवी, पुनाई मुखिया अनिल कुमार देव, दारू मुखिया सुनील कुमार, दिगवार मुखिया महेंद्र मुर्मू, हरली मुखिया फरजाना खातून, कबिलासी मुखिया रीना देवी, जिनगा मुखिया पिंकी देवी, रामदेव खरिका मुखिया झरना देवी पंचायत भवन में मजदूरों को सम्मानित किया। जिन मजदूरों को 100 दिन रोजगार पूरा हो गया है उन्हें सम्मानित किया गया।उन्हें शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पुनाई पंचायत भवन में कैम्प लगाकर मजदूरों को सम्मानित किया गया। इरगा पंचायत भवन में बसंत कुमार रवि, अजय यादव, अहिल्या देवी, संगीता देवी, रेखा देवी मजदूरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीपीओ स्वाति वर्मा, रोजगार सेवक बालेश्वर प्रसाद, अब्दुल तौसीफ, मनोज राणा, राजीव रंजन, सुदामा रवि सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।