ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागदस दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे कुरमी कुडमी जाति के लोग

दस दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे कुरमी कुडमी जाति के लोग

कुरमी-कुडमी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर 12 दिसंबर को संसद भवन का घेराव करेंगे। हजारीबाग निर्मल महतो स्मारक में...

दस दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे कुरमी कुडमी जाति के लोग
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 06 Dec 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

कुरमी-कुडमी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर 12 दिसंबर को संसद भवन का घेराव करेंगे। हजारीबाग निर्मल महतो स्मारक में माल्यार्पण करने के बाद दस दिसंबर को 12.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कुडमी विकास मोरचा के लोगों ने सोमवार को निर्मल महतो पार्क पहुंचकर शहीद स्मारक में साफ-सफाई अभियान चलाया। कुडमी विकास मोरचा के केंद्रीय महासचिव कपिलदेव महतो ने बताया कि शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करीब पांच हजार से अधिक लोग बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कुडमी विकास मोरचा के केंद्रीय सदस्य बैजनाथ महतो ने बताया कि कुरमी-कुडमी समाज के जितने भी सांसद एवं विधायक हैं। सभी सांसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। हजारीबाग जिला संगठन मंत्री रौशन पटेल ने कहा कि इसके लिए पूरे झारखंड से लगभग 25 से 30 हजार लोग दिल्ली पहुंचेंगे। इस अवसर पर ललन चौधरी, नरेश कुमार, जीतेंद्र कुमार प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें