कृष्णवंशी यादव समाज की बैठक में शिक्षा पर बल
कटकमसांडी प्रखंड में कृष्णवंशी यादव समाज की बैठक पूर्व मुखिया राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। समाज के सदस्यों ने शिक्षा और एकता पर जोर दिया, साथ ही समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। शिक्षा को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया गया।

कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड स्तरीय कृष्णवंशी यादव समाज परिक्षेत्र की बैठक पूर्व मुखिया राजकुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने युवाओं की अच्छी शिक्षा और एकता पर ज़ोर दिया साथ ही समाज के विकास के लिए शिक्षा को जरुरी बताया। यादव समाज ने समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। कटकमसांडी में कृष्णवंशी यादव समाज की आयोजित बैठक का शुभारंभ अपने इष्टदेव कृष्ण भगवान के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर किया ।यादव समाज के वरिष्ट नेता चौधरी यादव और रंजीत यादव ने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है।
अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए उपस्थित समाज के लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया। मौके पर दीपू यादव,कैलाश यादव,रामचंद्र यादव,मुकेश यादव, चेतलाल यादव,शंभू यादव,पप्पू यादव,उदय यादव,ईश्वर यादव,इंद्रदेव यादव,शशिकांत यादव,शंभू नारायण यादव, चंद्र यादव,मुनेश्वर यादव,राजेश यादव,शिवकुमार यादव,ठाकुर यादव,विकाश यादव,अरविंद यादव,भोला यादव,लेखराज यादव,प्रकाश यादव,महादेव यादव, सरयू यादव,बासुदेव यादव,महेश यादव,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



