Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsKidnapping and Brutal Torture Case in Hazaribagh Bus Agent Masood Alam Attacked
बस एजेंट का अपहरण कर जंगल में मारपीट

बस एजेंट का अपहरण कर जंगल में मारपीट

संक्षेप:

हजारीबाग में बस एजेंट मकसूद आलम का अपहरण कर जंगल में बेरहमी से पिटाई की गई। कुछ युवकों ने उसे जबरन बस से उतारकर चारपहिया वाहन में बैठाया और मारपीट की। गंभीर रूप से घायल आलम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Feb 03, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग से मानवता को झकझोर देने वाल घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम हुटपा निवासी बस एजेंट मकसूद आलम का अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पिटाई और अमानवीय यातना दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल मकसूद आलम का फिलहाल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार मकसूद आलम राजधानी बस रांची गिरिडीह रूट में एजेंट के रूप में काम करता है। कुछ दिन पहले पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास उसने एक युवक और युवती को लोकल सवारी बताकर बस में बैठाने से मना कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी बात से नाराज युवक ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बाद में यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। भुक्तभोगी का आरोप है कि 15 से 20 युवकों ने उसे जबरन बस से उतारकर एक चारपहिया वाहन में बैठाया फिर चानो फोरलेन के जंगल क्षेत्र में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अमानवीय यातनाएं दीं। पीड़ित के अनुसार हमलावरों की नीयत उसे जान से मारकर जंगल में फेंक देने की थी। इसी बीच उसके भांजे ने कोर्रा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस दबाव बढ़ते ही आरोपी उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित मकसूद आलम ने अनिकेश यादव गोकुल यादव समेत कई युवकों के खिलाफ अपहरण मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। मुफ्फसिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है।