स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से वापस लाएं : बीडीओ

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

कटकमदाग प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमा में रुआर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय से बाहर बच्चों को वापस लाना और सभी का नामांकन सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा।

स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से वापस लाएं : बीडीओ

कटकमसांडी,प्रतिनिधि  ।  कटकमदाग प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमा के विवेकानंद सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद ने  दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौके पर हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 के वार्ड पार्षद दीपक कुमार सिंह, बीपीओ पंकज कुमार गुप्ता, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो जहांगीर अंसारी, अजाप्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार, शिक्षिका मोनीषा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रुआर कार्यक्रम की आवश्यकता, महत्व और विशेषता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रखंड में एक भी बच्चे विद्यालय से बाहर ना हो और सभी नामांकित बच्चे का ठहराव  सुनिश्चित करना रुआर कार्यक्रम का उद्देश्य है ।

उन्होंने कहा कि रूआर शब्द संथाली शब्द है जिसका अर्थ विद्यालय की ओर लौटना से लिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर 15 से लेकर 30 अप्रैल तक चलेगा जिसमें 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन और विद्यालय में ठहराव हम सभी शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन बीपीओ पंकज कुमार गुप्ता और शिक्षिका अनुपमा रानी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ की ओर से मो जहांगीर अंसारी ने कहा कि शत प्रतिशत विद्यालय में बच्चों का नामांकन और ठहराव और बच्चों में गुणात्मक शिक्षा देना ही सच्ची देशभक्ति है और यही देश प्रेम है। हम सभी शिक्षकों का दायित्व है कि हम लोग अभिवंचित वर्ग के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगा कर उस परिवार को जागरूक करने का कार्य करें। कार्यक्रम को शिक्षक धनंजय कुमार, रोहित कुमार अनिता कुमीरी,ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सीआरपी संजय राणा, मुश्ताक आलम ,सिद्धार्थ राणा,एहसान मंजर सहित प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।