प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन
प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय बरकट्ठा के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन क

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय बरकट्ठा के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य खरीफ फसल के मौसम में वर्षा कम की संभावना को देखते हुए आकस्मिक फसल योजना बनाने का है। आकस्मिक फसल योजना के तहत किस फसल को अपनाना चाहिए। इसपर कार्यशाला में परिचर्चा में संतुलित खाद व्यवहार, मिट्टी जांच समेत कई विषयों पर चर्चा की गई।
कृषि विशेषज्ञों की जानकारी
परिचर्चा में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चिन्ताहरण पाठक ने खेत कि मेडबंदी दुरुस्त करने, कम अवधि के फसल लगाने, वैकल्पिक फसल के तहत उड़द, मुंग, ज्वार, मडुवा कि खेती करने के विषय पर जनकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर ने किसानों को उन्नत बीज का प्रयोग करने, बीज उपचार करने की बात बताई। इफको के क्षेत्र प्रबंधक विजय ने संतुलित उर्वरक उपयोग और समेकित कृषि को बढ़ावा देने विषय पर जानकारी दी। प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने समय पर बीज की उपलब्धता, पैक्स को ज्यादा से ज्यादा किसान हित के लिये काम करना, बीज अनुदान पर अधिक से अधिक मात्रा मे उपलब्ध कराने की बात कही।
किसानों की जागरूकता
प्रमुख रेणु देवी ने किसानों को समय के साथ मिट्टी, बीज एवं खेती का प्रारूप बदलने और किसान को हमेशा खेती के प्रति जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चिन्ताहरण पाठक ने किया। अंत मे धन्यबाद ज्ञापन कृषक मित्र टुकलाल नायक ने किया।
कार्यशाला में उपस्थिति
कार्यशाला में उपप्रमुख सुरजी देवी, सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर साहू, कृषक अध्यक्ष उत्तीम महतो, एफपीओ के डायरेक्टर हीरालाल प्रसाद समेत कृषक मित्र और किसान मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


