ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागकेरेडारी: तैयार हैं कई पिकनिक स्पॉट

केरेडारी: तैयार हैं कई पिकनिक स्पॉट

नए वर्ष में पिकनिक स्पॉट स्थलों के लगों का भ्रमण करने लगे है और नववर्ष को उत्साह मनाने के लिए जंगल, पहाड़ों, नदी, झरनों से परिपूर्ण पर्यटन स्थल का चयन कर रख रहे हैं। वहीं पिकनिक करने कई स्पॉट स्थान...

केरेडारी: तैयार हैं कई पिकनिक स्पॉट
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 29 Dec 2017 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नए वर्ष में पिकनिक स्पॉट स्थलों के लगों का भ्रमण करने लगे है और नववर्ष को उत्साह मनाने के लिए जंगल, पहाड़ों, नदी, झरनों से परिपूर्ण पर्यटन स्थल का चयन कर रख रहे हैं। वहीं पिकनिक करने कई स्पॉट स्थान लोगों के इंतजार में सज-संवर कर तैयार हैं।

घाघरा डैम: प्राकृतिक छटा से पूर्ण घाघरा डैम प्रखंड मुख्यायल से 12 किमी दूर बसा हुआ है। चारों तरफ पहाड़ों व घने जंगलों से घिरा यह डैम प्रमुख पर्यटन स्थल है। दो पहाड़ियों के बीच से लगभग 125 फीट के ऊंचाई से गिरता झरना लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। यहां सालों भर पानी गिरता रहता है। घाघरा डैम से एक किमी दूरी में मां अष्टभुजी का मंदिर स्थित है।

कोती झरना: कोती झरना प्रखंड के बुंडू पंचायत में स्थित है। चारों तरफ पहाड़ों व जंगलों से घिरा कोती झरना का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। स्वच्छ और शांतिमय वातावरण,पक्षियों का कलरव लोगो का मन मोह लेती है।

कुम्हारिया डैम: मुख्यायल से पांच किमी दूर सलगा पंचायत में स्थित है। यह उत्तर और पूर्व दिशा से पहाड़ों से घिरा है। पूर्व दिशा से उगते सूर्य की लालिमा देखते बनती है। यहां पर विदेशी प्रवासी पक्षियों का कलरव और चंचलता देखने को नए वर्ष में और ही मजा लगता है।

छतीसो बहिनिया माता स्थान: छतीसो बहिनिया माता स्थान प्रखंड मुख्यालय से छह किमी दूर बसा हुआ है। यहां आने जाने के लिए जंगल के काट कर रास्ता बनाया गया है। यह चारों तरफ से पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें