ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागअमावस की रात्रि काली पूजा की धूम

अमावस की रात्रि काली पूजा की धूम

कार्तिक कृष्ण पक्ष के अमावस की रात शहर के दर्जनों भर स्थानों में काली पूजा की धूम रही। भक्तों ने मां काली की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की। गुरुवार की रात काली मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का...

अमावस की रात्रि काली पूजा की धूम
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 20 Oct 2017 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक कृष्ण पक्ष के अमावस की रात शहर के दर्जनों भर स्थानों में काली पूजा की धूम रही। भक्तों ने मां काली की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की। गुरुवार की रात काली मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। खिरगांव मुक्तिधाम स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, प्राचीन कालीबाड़ी, बंगाली दुर्गा स्थान, श्रीरामकृष्ण शांति आश्रम, ओकनी काली मंदिर, हुरहुरू काली मंदिर, रामनगर काली मंदिर सहित अन्य काली मंदिरों में भव्य पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। शुक्रवार को दूसरे दिन विसर्जन का कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालु नाचते-गाते जलाशयों में पहुंचकर मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें