डॉक्टर्स डे पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
हजारीबाग में डॉक्टर दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के शिक्षकों और छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। अध्यक्ष जेपी जैन ने रक्तदान को महादान बताया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने बताया कि 14 जून को आयोजित पहले शिविर में भी एसोसिएशन के 37 शिक्षकों ने रक्तदान किया था। कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रीराम लाइब्रेरी के संचालक आयुष रंजन ने कहा कि रक्तदान से आत्मसंतुष्टि के साथ किसी का जीवन बचाने का अवसर मिलता है।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव तनवीर सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की। इस अवसर पर दीपक कुमार यादव, सचिन कुमार राणा, पवन कुमार यादव, शंकर कुमार, सचिन कुमार साव और अनिल कुमार पंडित सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


