विभावि में 29 वां अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव झूमर -2025 का उद्घाटन 15 को

Dec 13, 2025 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में 15 दिसंबर को झूमर-2025 महोत्सव का उद्घाटन कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा करेंगे। इस महोत्सव में 24 कालेजों के लगभग 800 प्रतिभागी भाग लेंगे। कार्यक्रम में थियेटर, संगीत, नृत्य, वाद-विवाद, और फाइन आर्ट्स जैसी कई विधाओं का समावेश होगा।

विभावि में 29 वां अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव झूमर -2025 का उद्घाटन 15 को

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि में स्नात्तकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद की मेजबानी में आयोजित झूमर -2025 का उद्घाटन 15 दिसंबर को मुख्य अतिथि कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा पूर्वाह्न 11:30 बजे करेंगे। उक्त महोत्सव का उद्घाटन विवि परिसर स्थित विनोदनी पार्क में किया जाएगा। झूमर को लेकर औपचारिक तैयारी अंतिम चरण में है। अतिथियों को आमंत्रण कार्ड वितरित किया जा रहा है। अब तक झूमर में भाग लेने वाले 24 कालेजों ने प्रवेश के लिए पंजीयन करा लिया है। रविवार को पंजीयन जारी रहेगा। कुल प्रतिभागियों और संगत करने वालों की संख्या लगभग साढ़े आठ सौ रहने के आसार हैं। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर ली गयी है।

इस बार झूमर में थियेटर में वन एक्ट प्ले, स्किट, मुखाभिनय मिमिक्री,संगीत में समूह गान, एकल गान, शास्त्रीय संगीत, भारतीय एवं पश्च्त्या तथा गजल , रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, फोटोग्राफी,पेंटिंग आकर्षण होगा । इसके अलावा भाषण, वाद-विवाद एवं क्विज साथ ही नृत्य विधा में लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। प्रतिभागी इस महोत्सव के हर विधा में ना सिर्फ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे बल्कि अपने हुनर का जबरदस्त जलवा विखेरेंगे। विभिन्न विधाओं के लिए अलग अलग स्थान चयनित किया गया है। जहां प्रतियोगिता और कार्यक्रम होंगे। उसमें मुख्य पंडाल के अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद सभागार, मल्टी पर्पस परीक्षा हाॅल, विज्ञान भवन आदि शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। युवा महोत्सव के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति के अंतर्गत कुल 25 समितियों का गठन किया गया। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा तथा संरक्षक, वित्त सलाहकार अखिलेश शर्मा होंगे। छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष डॉ विकास कुमार संयोजक, डॉ जॉनी रुफिना तिर्की आयोजन सचिव, अर्चना रीना धान एवं डॉ अमिता कुमारी को संयुक्त आयोजन सचिव बनाया गया। इसमें अलग-अलग जिले के महाविद्यालय से आने वाले प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए पांच अलग-अलग पंजीकरण उप समिति का गठन किया गया। इसी प्रकार पुरुष प्रतिभागियों और महिला प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया। बिनोदिनी पार्क में मुख्य पंडाल का गठन किया गया है। यहां संगीत एवं नृत्य तथा क्विज के अंतिम चक्र का आयोजन किया जाएगा। यहां के लिए गठित कमेटी का अध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता तथा संयोजक डॉ कुमारी भारती सिंह को बनाया गया। इसी प्रकार तय हुआ कि सारे नाट्य विधाओं का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में किया जाएगा। यहां के विधाओं के संचालन के लिए बनाए गए समिति का अध्यक्ष डॉ केदार सिंह एवं संयोजक डॉ सुबोध कुमार सिंह को बनाया गया। मल्टीपरपज परीक्षा भवन में फाइन आर्ट्स के विधाओं का आयोजन करने पर सहमति बनी। इसके संचालन के लिए बनाए गए कमेटी के अध्यक्ष डॉ कनुप्रिया गुप्ता तथा संयोजक डॉ मिता रानी सिंह को बनाया। साहित्यिक विधाओं के आयोजन के लिए आर्यभट्ट सभागार का चयन किया गया। यहां के विधाओं के संचालन के लिए बनाए गए समिति का अध्यक्ष डॉ हुमायूं अशरफ तथा संयोजक डॉ नीरज डांग को बनाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।