सूर्यकुंड धाम में होगी सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक

Jan 05, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

झारखंड सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ की बैठक विष्णुगढ़ में हुई, जिसमें प्रदेश स्तरीय बैठक 25 जनवरी को बरकठ्ठा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष तापेश्वर बर्मन ने सभी सेवानिवृत सहायक अध्यापकों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया और पेंशन तथा सेवानिवृति लाभ के कानूनी अधिकारों की बात की।

 सूर्यकुंड धाम में होगी सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ की बैठक विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष तापेश्वर बर्मन तथा संचालन प्रदेश सचिव असमत अली ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नए वर्ष में सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक बरकठ्ठा के सूर्यकुंड धाम परिसर में होगी। आगामी 25 जनवरी को इसकी तिथि तय की गई है। जिसमें प्रदेश भर के सभी सेवानिवृत सहायक अध्यापकों को शामिल होकर संघ से जुड़ने का आह्वान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष तापेश्वर बर्मन ने कहा सभी सेवानिवृत सहायक अध्यापकों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जो भी सहायक अध्यापक किसी भी जिले से सेवानिवृत हुए हों।

वे संगठन से जुड़ने की कोशिश करें। कहा कि हम सभी सहायक अध्यापकों ने अपने जीवन का लंबा समय शैक्षणिक कार्यों के अलावा सरकार द्वारा निर्देशित अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों को बखूबी पूरी तरह निर्वहन किया। अब सेवानिवृत होने पर हम लोगों को हक-अधिकार से वंचित किया जा रहा है। संघ हाइकोर्ट में याचिका दायर कर चुकी है। समान काम के बदले समान अधिकार मिलना चाहिए। हमलोगों को पेंशन और सेवानिवृति लाभ कानूनी अधिकार है। संगठन सभी अर्हताओं को पूरा करता है। हम सभी की जीत पक्की होगी। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष कोकिल महतो, मीना देवी, सूरज नारायण दास, सीताराम यादव, जगलाल प्रसाद, टेकलाल महतो, अशोक राय, सतीश पांडेय, कपिलदेव सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।