बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर झामुमो ने किया नमन
बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर झामुमो ने किया नमन, संघर्षों को याद कर ली संकल्प की शपथ हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीर सपूत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य विकास राणा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा महज झारखंड के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वह हमारे लिए अनुकरणीय है। शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।
आज के युवाओं को उनके साहस और त्याग के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।झामुमो जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा का सपना एक ऐसे न्यायपूर्ण समाज का था, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया उनका आंदोलन आज भी प्रासंगिक है। झामुमो उनके पदचिह्नों पर चलते हुए झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, नगर सचिव निसार अहमद, नगर उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला सह सचिव अब्दुल्ला खां, पिंकू, विक्रम रवि, संदीप कुमार, मो. शमसाद, विवेक राणा, मो. मोइनुद्दीन, अभितेष कुमार, राजेश यादव, रोहित रजक सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


