Hazaribagh News: बड़कागांव चौक में झारखंड आंदोलनकारियों ने किया सड़क जाम

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

Hazaribagh News: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने बड़कागांव चौक में आठ सूत्री मांगों के समर्थन में चक्का जाम किया। इस दौरान कई वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे छात्रों और शिक्षकों की भी समय पर पहुंचने में कठिनाई हुई। आंदोलनकारियों ने सम्मानजनक पेंशन और नौकरी में सीधी बहाली की मांग की।

Hazaribagh News: बड़कागांव चौक में झारखंड आंदोलनकारियों ने किया सड़क जाम

Hazaribagh News: बड़कागांव चौक में झारखंड आंदोलनकारियों ने किया सड़क जाम बड़कागांव , प्रतिनिधिआठ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड आंदोलन कारी मोर्चा ने झारखंड बंद के तहत बड़कागांव मुख्य चौक में चक्का जाम किया गया।इस दौरान कई वाहन सड़क पर घंटो खड़े रहे। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ कंपनी के लोग भी प्रभावित रहे ।जाम के कारण स्कूल एवं कॉलेज में शिक्षक एवं विद्यार्थी समय पर नहीं पहुंच पाए। नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र महतो एवं संचालन त्रिवेणी महतो ने किया। झारखंड सरकार से आंदोलनकारियो को सम्मान जनक पेंशन, उनके आश्रितों को नौकरी में सीधी बहाली, ,छूटे हुए मूल झारखंड आंदोलनकारी के लिए झारखंड आंदोलनकारी की आयोग कार्यालय का पुनर्गठन आदि कई मांग शामिल है।

मौके पर सोहनलाल मेहता, पूर्व पंचायत समिति केदार महतो,पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, नागेश्वर महतो,मुबारक हुसैन, मानो तिवारी, ठाकुर दयाल महतो, देवकी महतो ,केसर महतो, कालेश्वर महतो, डुभन महतो, बसु महतो, चंद्रशेखर महतो, महिरंजन प्रसाद ,रामस्वरूप नारायण, तपेश्वर महतो, नंदलाल महतो, मथुरमहतो ,जगन् महतो, जय नाथ महतो सहित दर्जनों आंदोलनकारी शामिल थे। बड़कागांव पी 3 सडक जाम करते आंदोलनकारी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: बड़कागांव चौक में झारखंड आंदोलनकारियों ने किया सड़क जाम