परीक्षा के समापन के बाद लगा जाम
हजारीबाग में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन 13 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई थी और अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।

हजारीबाग। जिला प्रतिनिधि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 सदर अनुमंडल के 13 परीक्षा केंद्रो पर रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 12:30 बजे तक हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। केंद्रो पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया था। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, हथियार, लाठी-डंडा, विस्फोटक सामग्री, मोबाइल फोन, पुस्तक, नोटबुक एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध था।
अभ्यर्थियों की जांच करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा के कारण सुबह से ही शहर के कई इलाकों में अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


