Hazaribagh News: मेहता विकास मंच की बैठक में पदमा प्रखंड चुनाव की बनी रणनीति

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: हजारीबाग में जयनाथ मेहता विकास मंच की बैठक जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें पदमा प्रखंड में सशक्त कमेटी के गठन पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने संगठन में लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। नवचयनित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Hazaribagh News: मेहता विकास मंच की बैठक में पदमा प्रखंड चुनाव की बनी रणनीति

Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। शहर के अटल चौक स्थित जयनाथ मेहता के आवासीय कार्यालय में मेहता विकास मंच जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में हुई। संचालन ओमप्रकाश मेहता ने किया। बैठक में पदमा प्रखंड कमेटी के चुनाव और इचाक में ग्राम से पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने पदमा प्रखंड में सशक्त कमेटी के गठन और समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। पदमा प्रखंड में सदस्यता अभियान और चुनाव के लिए 17 सदस्यीय प्रभारी टीम का चयन किया गया।

इस दौरान इचाक प्रखंड की नवचयनित कमेटी के पदाधिकारियों, संरक्षक और सलाहकार मंडली के सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।