ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागजयंत सिन्हा ने साइंस कॉलेज में छात्रों से संवाद किया

जयंत सिन्हा ने साइंस कॉलेज में छात्रों से संवाद किया

सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को इंटर साइंस कॉलेज में छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम में शामिल छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने देश की राजनीति से लेकर सामान्य...

जयंत सिन्हा ने साइंस कॉलेज में छात्रों से संवाद किया
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागSat, 09 Dec 2017 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को इंटर साइंस कॉलेज में छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम में शामिल छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने देश की राजनीति से लेकर सामान्य ज्ञान, विज्ञान व अर्थव्यवस्था पर छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे, उनकी राय जानी। केंद्रीय मंत्री ने देश के युवाओं की समस्या को रखते सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि युवाओं को जीवन में संघर्ष से नहीं घबराना चाहिए। मैं युवाओं से जुड़ा रहना चाहता हूं। देश में युवाओं की सबसे अधिक संख्या है, उनका जनादेश ही चुनाव में निर्णायक होता है। युवाओं की सेवा मेरी प्राथमिकता में है। युवा ही इस देश के भविष्य हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आदित्य कुमार ने किया। जबकि विषय प्रवेश व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य बसंत कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, सुरेश मंडल, संजय श्रीवास्तव आदि ने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें