ताली बजाना कई मानव रोगों के इलाज के लिए बहुत प्रभावी व्यायाम है: जैन मुनि

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री भाव सागर जी महाराज की उपस्थिति में धर्म सभा आयोजित की गई। मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने कहा कि अच्छे कार्यों की अनुमोदना महत्वपूर्ण है। 18 और 19 जून को विशेष महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मोक्ष कल्याणक और श्रुत पंचमी शामिल हैं।

ताली बजाना कई मानव रोगों के इलाज के लिए बहुत प्रभावी व्यायाम है: जैन मुनि

हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार को प्रातः काल की बेला में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ा बाजार हजारीबाग में धर्म सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नागेंद्र विनायका ने मुनि संघ से चर्चा की। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने कहा कि हम प्रत्येक क्रिया अच्छे ढंग से करेंगे तो हमारा जीवन अच्छा बनेगा दिगंबर जैन धर्म के अनुसार यह श्रुत पंचमी का दिन महा पवित्र दिन है इस दिन सबसे बड़े ग्रंथ षट्खंडागम ग्रंथ की रचना पूर्ण हुई थी। गुफा में बैठकर पुष्पदंत और भूतबली मुनि ने 12 साल तक बिना रुके षट्खंडागम की रचना की।षट्खंडागम

जैन दिगंबर परंपरा का सबसे प्राचीन और प्रमाणिक आगम ग्रंथ है। लगभग 2000 वर्ष प्राचीन है, इसी में सर्वप्रथम मंगलाचरण में णमोकार महामंत्र मिलता है।,कहा कि अच्छे कार्यों की ताली बजाकर अनुमोदना करना चाहिए। ताली बजाने से लाभ हैं धार्मिक क्रियाओं में फ़ायदा तो होता ही है अच्छे कार्य की अनुमोदना होती है माहौल भी अच्छा बनता है और कई रोगों में फ़ायदा होता है । 18 जून को श्री दिगंबर जैन मंदिर बढम बाजार मे प्रातः6बजे श्री धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पूरे विश्व सहित हजारीबाग मे मनाया जायेगा,इस दिन गुरु पुष्य योग है , सर्वार्थ सिद्धि एवं रवि योग है, इस दिन निर्वाण लाडू अर्पण होगा,19 जून शुक्रवार को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बडाबाजार मंदिर में श्रुत पंचमी ,जिनवाणी रक्षा, ज्ञान महायज्ञ महोत्सव पाठशाला आदि का आयोजन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।