ओडिशा के बालासोर में आयोजित 39 वें पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय का रहा शानदार प्रदर्शन

Feb 05, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ओडिशा के बालासोर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र उत्सव 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया। 28 विद्यार्थियों के दल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते। कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

ओडिशा के बालासोर में आयोजित 39 वें पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय का रहा शानदार प्रदर्शन

हजारीबाग। निज प्रतिनिधि एआइयू पूर्वी क्षेत्र उत्साह यूनिफेस्ट अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित 39 वें पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय की ओर से 28 विद्यार्थियों का दल शामिल हुआ था।महोत्सव से लौटने पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसआर रथ, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार, उप कुलसचिव विजय कुमार, उप कुलसचिव ललित मालवीय, उप कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्ष शिव कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।टीम

मैनेजर व परफार्मिंग आर्ट्स डीन कुमारी सीमा ने बताया कि प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग में एमएफए प्रथम सेमेस्टर की निशि शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में एमएफए तृतीय सेमेस्टर की निधि कुमारी को चौथा स्थान मिला। बीपीए प्रथम सेमेस्टर के अनुज कुमार ने वेस्टर्न वोकल सोलो में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं श्रूति, अनु, वाशु व अनुज कुमार ने वेस्टर्न ग्रुप सांग में सहभागिता कर सराहनीय प्रस्तुति दी और पांचवां स्थान प्राप्त किया। वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में बीपीए के दीपक कुमार और क्ले मॉडलिंग में बीएफए तृतीय सेमेस्टर के पवन कुमार को भी पांचवां स्थान मिला।कुलपति प्रो पीके नायक ने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है और ऐसे मंचों पर भागीदारी से प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि युवा महोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं। फोटो एम 1 उड़ीसा में आयोजित युवा महोत्सव में शामिल कलाकार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।