सेवानिवृत्ति सीईओ के कार्यकाल में कार्यों की जांच करने पहुंची टीम

Apr 07, 2026 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

इचाक में सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता के कार्यकाल की भूमि एवं राजस्व कार्यों की जांच के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची। जांच में दस्तावेजों की समीक्षा की गई और कुछ रिपोर्ट अधूरी पाई गई। स्थानीय रैयतों ने अवैध जमाबंदी की शिकायत की है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

सेवानिवृत्ति सीईओ के कार्यकाल में कार्यों की जांच करने पहुंची टीम

इचाक, प्रतिनिधि। इचाक प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता के कार्यकाल के दौरान किए गए भूमि एवं राजस्व संबंधी कार्यों की जांच हेतु अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को पहुंची। उपायुक्त के निर्देश पर गठित इस जांच दल का नेतृत्व सदर एसडीओ आदित्य पांडे कर रहे थे। टीम में भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार सहित टेक्निकल सेल के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।जांच के दौरान टीम ने राजस्व भूमि से जुड़े ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की और आवश्यक अभिलेखों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की। प्रभारी अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ रिपोर्ट अधूरी पाई गई हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर जांच दल को भेजने का निर्देश दिया गया है।

अधूरे कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षकों को सौंपी गई है।इस दौरान उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, मुखिया नंद किशोर कुमार मेहता, महंत विजयानंद दास एवं सुनील वैद्य ने बताया कि जांच के क्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र शर्मा का मोबाइल अस्थायी रूप से जब्त कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई। स्थानीय रैयतों ने आरोप लगाया कि पूर्व सीओ के कार्यकाल में अवैध जमाबंदी एवं दाखिल-खारिज में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे वास्तविक भू-स्वामियों को अधिकार नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।