Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsIntensive Raids Against Illegal Liquor Trade in Hazaribagh 67 Bottles Seized
अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

संक्षेप:

हजारीबाग में डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ सघन छापामारी की गई। विभिन्न होटल और ढाबों पर छापे के दौरान 67 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Nov 08, 2025 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मुफस्सिल थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे किनारे संचालित विभिन्न होटल एवं ढाबों में उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी की।इस दौरान डेमोटांड़ स्थित निर्मल सिंह ढाबा, होटल किंग्स इन, स्टेट हाईवे पर मेरु कैम्प के समीप विभिन्न दुकानें, सिलवार स्थित यात्री ढाबा, होटल सिलवार हिल एवं चटपटा रेस्तरां, सिलवार आदि प्रतिष्ठानों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चटपटा रेस्तरां, सिलवार से विभिन्न ब्रांड के कुल 67 बोतल विदेशी शराब कुल 50.25 लीटर बरामद की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिस पर पैरा मिलेट्री फोर्स अंकित है। मौके पर धर्मेंद्र कुमार को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग शिव कुमार साहू ने बताया कि बरामद की गई शराब पर फोर पैरा मिलिट्री फोर्स अंकित होने के कारण मेरु कैम्प के कमांडेंट को पत्राचार किया जा रहा है। ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि इतने बड़े पैमाने पर कैम्प की शराब एक सामान्य व्यक्ति तक कैसे पहुँची। छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद भुनेश्वर नायक एवं प्रतिनियुक्त गृह रक्षक शामिल थे। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।