संभागीय कबड्डी में पटना कटिहार के बीच रोमांचक मुकाबले

Apr 15, 2026 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

इचाक में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना और कटिहार संकुल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता में कुल 86 विद्यालयों के 144 प्रतिभागी शामिल हैं। कटिहार ने अंडर-19 और अंडर-17 में पटना को हराया, जबकि अंडर-14 में भी कटिहार, रांची और पटना ने जीत दर्ज की।

संभागीय कबड्डी में पटना कटिहार के बीच रोमांचक मुकाबले

इचाक, प्रतिनिधि। नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना और कटिहार संकुल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता में पटना, कटिहार, बर्धवान और रांची संकुल के 86 विद्यालयों के कुल 144 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य अजीत कुमार एवं शिक्षक अरुण कुमार और अमिताभ कुमार के संरक्षण में मो तनवीर अकबर खान की देखरेख में किया जा रहा है। मैच में रेफरी की भूमिका निर्भय कुमार, रोहित कुमार, कृष्ण कुमार यादव, राखी कुमारी सहित अन्य निभा रहे हैं।अंडर-19

में कटिहार ने बर्धवान को हराया, जबकि पटना ने रांची को मात दी। कटिहार ने पटना को भी पराजित किया। अंडर-17 में कटिहार और पटना का दबदबा रहा। वहीं अंडर-14 वर्ग में कटिहार, रांची और पटना ने अपने-अपने मुकाबले जीत दर्ज की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।