प्रशिक्षु आइएएस ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
दारू प्रखंड के सहायक समाहर्ता लोकेश बारंगे ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दवाईयों की उपलब्धता और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। उन्होंने...

दारू, प्रतिनिधि। सहायक समाहर्ता -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने दारू प्रखंड अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दारू, महेशरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेटो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सहायक समाहर्ता-सह - प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवाईयों की उपलब्धता, भंडार पंजी जांच की गई एवं मरीजों को दी जाने वाली प्रिस्क्रिप्शन की एक प्रति सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर महेशरा की साफ सफाई पर रोष प्रकट करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेश कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।