खतियानी परिवार का साप्ताहिक बैठक संपन्न
हजारीबाग में खतियानी परिवार की बैठक में अभिभावकों ने झारखंड में स्कूल और कॉलेजों में फीस वृद्धि पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए फीस जमा करना मुश्किल हो रहा है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को इस समस्या का समाधान करने की आवश्यकता है।

हजारीबाग प्रतिनिधि खतियानी परिवार का साप्ताहिक बैठक पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बाबू भाई विद्रोही ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चल रहे स्कूल एवं कौलेजो में पंजीकृत फीस बे हताशा बढ़ोतरी को लेकर गरीब गुरुवा अभिभावको को फीस जमा करने में पसीना छूट रहा है। एक तो पैसा कमाने की जरिया ही समाप्त किया जा रहा है दूसरी और अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई का भरपाई करना मुश्किल साबित हो रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं को भविष्य आधार में लटकते हुए दिखाई पड़ रही है। सरकार को इस दिशा में छात्र छात्राओं की भविष्य को देखते हुए कोई ठोस पहल करने की नितांत आवश्यक है।
मो हकीम ने कहा कि मजदूर वर्ग के लोग इस बढ़ा हुआ फीस को देने में बिल्कुल असमर्थ हैं। राज्य में बेरोजगारों की समस्या काफी बढ़ी हुई है उसके बावजूद सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। मौके पर डा तनवीर अहमद, महेश विश्वकर्मा, विजय मिश्रा, मो आशिक, अशोक ठाकुर, मो फखरुद्दीन, मेघन मेहता, नसरुद्दीन अंसारी, बोधी साव, शंभू ठाकुर, रामावतार भगत, अमर कुमार गुप्ता, सुरेश महतो, शोएब अंसारी, प्रदीप मेहता व अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



