ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागविष्णुगढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन

विष्णुगढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन

ला प्रबंधक रवि कुमार, बीपीएम रामगिरी उरांव, सामुदायिक समन्वयक सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। आंध्र प्रदेश से आई सीनियर सीआरपी ईश्वरी दीदी एवं राधा दीदी ने केस स्टडी के माध्यम से लोगों...

विष्णुगढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 18 Feb 2020 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत सोमवार को विष्णुगढ़ कलस्टर में विष्णुगढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख अशोक गुप्ता, जिला प्रबंधक रवि कुमार, बीपीएम रामगिरी उरांव, सामुदायिक समन्वयक सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। आंध्र प्रदेश से आई सीनियर सीआरपी ईश्वरी दीदी एवं राधा दीदी ने केस स्टडी के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। विष्णुगढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन में छह पंचायत विष्णुगढ़, चेडरा, गोविंदपुर, भेलवारा, बकसपुरा, एवं गैड़ा पंचायत अन्तर्गत 11 ग्राम संगठन और 176 सखी मंडल के सदस्य जुड़े हैं।

इस मौके पर प्रमुख ने कहा कि जेएसपीएस के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर सशक्त बन रही है। उद्घाटन समारोह के बाद नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार दीप ज्योति तथा द्वितीय पुरस्कार बसंती देवी दिया गया। प्रमुख ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समारोह में बकसपुरा मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, क्लस्टर संगठन के पदाधिकारी, कलस्टर की सक्रिय महिला एवं छह पंचायतों के सखी मंडल के सदस्य शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें