Inauguration of PCC Roads in Bundu Panchayat by MLA Roshna Lal Chaudhary बटुका में विधायक ने दो पीसीसी पथ का किया शिलान्यास, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsInauguration of PCC Roads in Bundu Panchayat by MLA Roshna Lal Chaudhary

बटुका में विधायक ने दो पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

ग्रामीण विकास के विशेष प्रमंडल हजारीबाग ने सोमवार को विधायक रौशनलाल चौधरी के द्वारा दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास किया। यह सड़कें बटुका गांव में बनाई जाएंगी, जिससे बारिश के दिनों में होने वाली...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 22 Sep 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
बटुका में विधायक ने दो पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

केरेडारी, प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास के विशेष प्रमंडल हजारीबाग डीएमएफटी मद से सोमवार को दो योजनाओं का शिलान्यास विधायक रौशनलाल चौधरी ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने केरेडारी प्रखंड के बुंडू पंचायत के ग्राम बटुका अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बटुका से तेतरियाटांड तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य एवं ग्राम बटुका में ही बंदर लौरी से मिदन जोजो हल्दीकोचा तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क में बारिश के दिनो में गढ़े के साथ काफी कीचड़ हो जाता है। जिसके कारण आम लोगों के साथ स्कूली बच्चो को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन दोनो सड़को का शिलान्यास होने से ग्रामिणो ने विधायक रौशन लाल चौधरी को आभार व्यक्त किए है।

इस मौके पर विधायक रौशनलाल चौधरी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में लगातार 20 वर्षों से आना जाना कर रहा हूं। यहाँ के प्रत्येक समस्या से अवगत हूं। सभी समस्या का समाधान धीरे धीरे होगा। शिलान्यास समारोह में मुख्य रूप से पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल, बुण्डू पंचायत के मुखिया तुलसी तुरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह आजसु केरेडारी प्रखण्ड सचिव मोहन कुमार, पिपरवार नगर अध्यक्ष विनोद सिंह, मदन साहु, दिपक साहु ,चतर्भुज शर्मा, नकुल शर्मा, रंजित महतो चंदन महतो ,कृष्णा महतो, उदयनाथ महतो, अशोक महतो, मुकेश चौधरी, कौलेश्वर महतो, फुलदेव महतो, विनोद बिहारी महतो, वासुदेव महतो, मुकुल महतो, विनोद उराँव, बालदेव महतो, महेन्द्र कुमार, नन्दविशोर महतो, कुलदीप महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामिण उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।