ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागडीएवी स्कूल में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यस्मृति दिवस मनाया गया

डीएवी स्कूल में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यस्मृति दिवस मनाया गया

डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यस्मृति दिवस मनाया गया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर आधुनिक भारत के कर्मवीर...

डीएवी स्कूल में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यस्मृति दिवस मनाया गया
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 07 Feb 2020 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यस्मृति दिवस मनाया गया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर आधुनिक भारत के कर्मवीर और शिक्षा को बढ़ावा देनेवाले युगपुरुष थे।

उन्होंने शिक्षा को गांव-कस्बों तक पहुंचाने के लिए झारखंड और बिहार में अनेक डीएवी विद्यालय की स्थापना की। उन्होंने अपना पूरा जीवन डीएवी के उत्थान में समर्पित कर दिया था। कहा कि उनका पूरा जीवन अनुकरणीय है। इस मौके पर कक्षा 8 की छात्रा शौर्यदीप ने महात्मा नारायण दास के पूरे जीवन और कार्य को बच्चों को सुनाया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सिन्हा ने किया। इस मौके पर विद्यालय में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें