Hazaribagh News: अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और ग्लोबल हॉस्पीटल के संचालक पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

Hazaribagh News: कटकमसांडी में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और ग्लोबल हॉस्पीटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान गर्भवती महिला का ऑपरेशन बिना चिकित्सक के किया जा रहा था। अधिकारियों ने अस्पताल को सील कर दिया और अवैध उपकरण जब्त किए।

Hazaribagh News: अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और ग्लोबल हॉस्पीटल के संचालक पर केस दर्ज

Hazaribagh News: अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और ग्लोबल हॉस्पीटल के संचालक पर केस दर्ज

कटकमसांडी। प्रतिनिधि

अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और ग्लोबल हॉस्पीटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।कटकमसांडी सीएचसी प्रभारी डां भूषण राणा पिता रामशरण राणा के शिकायत पर तहत केस दर्ज कर ग्लोबल हॉस्पीटल के संचालक ओबेदुल्ला अंसारी पिता वासी अहमद गिद्धौर चतरा को आरोपी बनाया गया।

जांच और छापेमारी

थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि एक अक्तूबर 2026 को प्रखंड स्तरीय जाँच दल-बल के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और थाना प्रभारी कटकमसांडी के संयुक्त रूप से प्रखंड चौक स्थित रेलवे स्टेशन के समीप अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पीटल में अल्ट्रासॉउण्ड सेंटर और ओटी में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें मौके पर गर्भवती महिला अनिता देवी पति पिन्टु भुइया ग्राम कैयथा सिमरिया, चतरा के निवासी का सिजेरियन करने को लेकर बिना किसी चिकित्सक के ऐनेस्थेसिया देकर ऑपरेशन करने जा ही रहे थे, उसी क्रम में छापामारी की गई । इस दौरान गर्भवती महिला को सरकारी वाहन से उचित ईलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया।

अवैध उपकरण जब्ती

इसी क्रम में जाँच के दौरान अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासॉउण्ड उपकरण एंव अन्य तरह की उपकरण विधिवत जब्त कर लिया गया। साथ ही साथ अवैध हॉस्पीटल को प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां भूषण राणा और थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के उपस्थिति में सील कर दिया गया। बताया जाता है कि जिले के वरीय अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी भूषण राणा और थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की संयुक्त टीम ने सर्जिकल स्ट्राइक की।

संचालक की गिरफ्तारी

छापेमारी के दौरान जो मंजर दिखा, उसने सभी के होश उड़ा दिए एक महिला मरीज ऑपरेशन टेबल पर एनेस्थीसिया देकर बेहोश पड़ी थी और झोलाछाप संचालक उसका ऑपरेशन करने की तैयारी में था। अधिकारियों को देखते ही वह मरीज को तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गया।इस पूरे खेल का पर्दाफाश करते हुए छापामारी टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। मौके से अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रिंटर, कंप्यूटर, ऑपरेशन टेबल, ऑक्सीजन सिलेंडर और भारी मात्रा में दवाएं जब्त की गईं। बताया जाता है कि कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों ‌बगैर सरकारी मापदंड के दर्जनों नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है । जबकि की नर्सिंग होम में इलाज के दौरान कई मरीज की मौत हो गई थी । जिसमें संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है ।

सामान्य प्रश्न

✦कटकमसांडी में केस किसके खिलाफ दर्ज किया गया है?−
कटकमसांडी में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और ग्लोबल हॉस्पीटल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और ग्लोबल हॉस्पीटल के संचालक पर केस दर्ज