अवैध अंग्रेजी शराब लदा पिकअप वैन को पुलिस ने पकड़ा दो गिरफ्तार
इचाक पुलिस ने इचाक मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान 85 पेटी अवैध शराब लदी एक पिकअप वैन पकड़ी। दो कारोबारी, किशन राम और मोहन कुमार, को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने अन्य अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी जारी रखी है।

इचाक प्रतिनिधि इचाक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इचाक मोड़ के पास अवैध विदेशी शराब लदी एक पिकअप वैन को पकड़ा है जिसमें पचासी पेटी अंग्रेजी शराब लोड थी। इस दौरान पुलिस ने दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही काले धंधे में संदेश अन्य कारोबारी को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने बताया कि एसपी हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इचाक मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान पिकअप सवारी वाहन संख्या बीआर 44 जीए 9039 को रोक कर जांच किया गया।
इस दौरान पिकअप सवारी वाहन में लोड 85 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही कारोबार में शामिल किशन राम रोहतास और मोहन कुमार चौहान बक्सर बिहार को मौके वारदात गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



