फिरोज अंसारी ने महुदी में दावते इफ्तार पार्टी का किया आयोजन
बड़कागांव के महुदी में फिरोज अंसारी ने दावते इफ्तार का आयोजन किया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों को विभिन्न प्रकार के फल, पकवान और शरबत प्रदान किया गया। जामा मस्जिद के इमाम इकरामुल हक फैजी ने देश में अमन और फिरोज अंसारी की तरक्की के लिए दुआ की। सभी ने एक साथ इफ्तार किया।

बड़कागांव, प्रतिनिधि। कांडतरी पंचायत अंतर्गत मदरसा गुलशने ए रजा महुदी के परिसर में महुदी निवासी फिरोज अंसारी वल्द महरूम बाबूजान अंसारी की ओर से दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें फिरोज अंसारी के द्वारा इफ्तार के विभिन्न प्रकार के फल , अलग अलग तरह के पकवान , शरबत , पानी आदी का इंतजाम कर सैकड़ो लोगों को दावते इफ्तार करवाया गया। इफ्तार के पूर्व जामा मस्जिद महुदी के इमाम इकरामुल हक फैजी के द्वारा अहले सबाब व देश में अमन शांति के साथ-साथ फिरोज अंसारी के तरक्की को लेकर सभी रोजेदारों ने दुआ किया। अजान के शुरू होते ही सभी ने एक साथ इफ्तार किया।
मौके पर जामा मस्जिद महुदी के इमाम इकरामुल हक फैजी, हाफिज मोहम्मद गुलाम रब्बानी, इसराइल अंसारी , कलामे आजम, नईम अंसारी,अकबर अंसारी सहित दर्जनों रोजेदार शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


