ढाई सौ साल पुराना है इचाक बंशीधर मंदिर, यहां सुनाई पड़ती थी बांसुरी की धुन

इचाक में ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर है। यहां जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी जाती है। 1840 में रामगढ़ राजा विश्वनाथ सिंह के मंत्री कनी बरगाह ने घनघोर जंगलों...

offline
ढाई सौ साल पुराना है इचाक बंशीधर मंदिर, यहां सुनाई पड़ती थी बांसुरी की धुन
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , हजारीबाग
Fri, 19 Aug 2022 3:40 AM

इचाक। गणेश कुमार

इचाक में ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर है। यहां जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी जाती है। 1840 में रामगढ़ राजा विश्वनाथ सिंह के मंत्री कनी बरगाह ने घनघोर जंगलों के बीच अपने कार्यकाल में बंशीधर मंदिर का निर्माण जनहित में कराया था। जहां जन्माष्टमी की रात 12 बजे बांसुरी की सुरीली धुन सुनाई पड़ती थी। मंदिर के उत्तर दिशा में सिंह परिवार का मंदिर और पश्चिम दिशा में सिंहद्वार है। वर्तमान समय में पदमा राजा के परिवारिक सदस्य और निवर्तमान विधायक सौरभ नारायण सिंह पूजा अर्चना के लिए यहां आते रहे हैं। फिलहाल मंदिर की देखरेख स्थानीय पुरोहित अशोक तिवारी और व्यवसायियों के भरोसे चल रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में कृष्ण उत्सव मनाने की परंपरा आज भी जारी है। संवत 1880 में रामगढ़ राज्य की राजधानी पदमा राजा के अधीन चली गई। चौहान वंश के शासन काल में यहां सैकड़ों मंदिर तालाब और बाग बगीचे का निर्माण कराया गया। जिसका अवशेष ही आज शेष है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धार्मिक न्यास बोर्ड और प्रशासनिक उपेक्षा होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब बंशीधर मंदिर का अस्तित्व मिट जाय।

--

अष्टमी आज 401 किलो दूध का चश्मे का लगेगा भोग

इचाक के प्राचीन धार्मिक धरोहर बंशीधर मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने को लेकर सप्ताह पूर्व से रंग रोगन और सजावटी कार्य में भक्त श्रद्धालु जुटे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में उत्साह है। इस अवसर पर 401 किलो दूध से बने तस्मै का भोग भगवान कृष्ण को लगेगा। पुजारी अशोक तिवारी, मोहन प्रसाद केसरी, कृष्णा गुप्ता, भोला भगत,गोबिंद केसरी ने बताया जन्माष्टमी यादगार हो इसे लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की अगली ख़बर पढ़ें
Hazaribagh News Hazaribagh Latest News Jharkhand News Jharkhand Latest News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें