ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागमानव विकास और गूंज ने 151 लोंगो को उपहार में दिया राशन किट

मानव विकास और गूंज ने 151 लोंगो को उपहार में दिया राशन किट

सामाजिक संस्था मानव विकास, इचाक ने गूंज संस्था नई दिल्ली के सहयोग से बरकट्ठा प्रखंड के चेचकप्पी पंचायत के ग्राम पचरुखी, डेबो, मेरमगड्डा, सोढा खाप,...

मानव विकास और गूंज ने 151 लोंगो को उपहार में दिया राशन किट
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 11 Oct 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बरकट्ठा प्रतिनिधि।

सामाजिक संस्था मानव विकास, इचाक ने गूंज संस्था नई दिल्ली के सहयोग से बरकट्ठा प्रखंड के चेचकप्पी पंचायत के ग्राम पचरुखी, डेबो, मेरमगड्डा, सोढा खाप, डूमरडीहा के किसानों द्वारा मेड़बंदी, रोड मरम्मति और नाला निर्माण कार्य पूरा करने पर 151 लोंगो के बीच उपहार में राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप सदस्य प्रतिनिधि केदार साव उपस्थित थे। उन्होंने लोंगो के बीच राशन किट का वितरण किया। राशन किट में 20 किलो चावल, दो किलो चना दाल, दो किलो चना, एक लीटर सरसों तेल, दो पैकेट सेनेट्री नेपकिन शामिल है। संस्था सचिव बीरबल मेहता ने लोंगो से कहा कि संस्था मानव विकास, इचाक और गूंज संस्था नई दिल्ली के द्वारा कृषि क्षेत्र को विकसित करने के लिये कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर और नये नये तकनीक को अपनाते हुए खेती के मध्यम से आर्थिक विकास करे। लोगो को वृहद रूप से खेती करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में किसान संजू देवी, चिरमुनि देवी, मुन्नी मरांडी, सुरजी टुडू, असोति टुडू, लालमुनि टुडू, सुरुजमुनि मरांडी, सुमित्रा देवी, विमला देवी, सरिता देवी, गौरी देवी, मंजू देवी, देवंती देवी, रेखा देवी, कुंती देवी, संतुरवा देवी आदि शामिल हुए। वहीं राशन किट वितरण में उर्मिला देवी, रोबिन कुमार, ईश्वर दयाल महतो, सुरेश रविदास ने सराहनीय भूमिका निभाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें