अवैध बालू खनन से सरकार को भारी राजस्व नुकसान, रोक लगाने की मांग
चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू खनन के चलते पंचायत मुखिया ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि अवैध खनन से बड़ी राजस्व क्षति हो रही है और ग्रामीणों को जल संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

चलकुशा,प्रतिनिधि। चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में कथित रूप से हो रहे अवैध बालू खनन को लेकर चलकुशा पंचायत के मुखिया अलखदेव सिंह उर्फ आलोक सिंह ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
प्रभावी कार्रवाई की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है, जिससे सरकार को भारी राजस्व क्षति हो रही है।
जल संबंधी समस्याएं का खतरा
मुखिया आलोक सिंह ने कहा कि प्रशासन को अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगानी चाहिए।
प्राथमिकी दर्ज कराई गई
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के सहयोग से अवैध खनन को रोकने के लिए जनआंदोलन चलाने को बाध्य होना पड़ेगा।
अवैध रूप से बालू का उठाव
जानकारी के अनुसार, पीएचईडी विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग खनन विभाग ने 31 मार्च को चलकुशा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
गंभीरता से लिया गया कार्रवाई
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चलकुशा स्थित बराकर नदी घाट के समीप ग्रामीण जलापूर्ति योजना की पानी टंकी के आसपास अवैध रूप से बालू का उठाव किया गया है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


