पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर डिस्प्ले करें ड्यूटी रोस्टर, ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहें चिकित्सक

Jan 09, 2026 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद, अस्पताल प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। सांसद मनीष जयसवाल के निर्देश पर अधीक्षक ने चिकित्सकों की 24 घंटे ड्यूटी रोस्टर बनाने का आदेश दिया है, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध हो सके।

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर डिस्प्ले करें ड्यूटी रोस्टर, ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहें चिकित्सक

हजारीबाग प्रतिनिधि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अक्सर होने वाली अनावश्यक देरी और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कड़े निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब सांसद मनीष जयसवाल के निर्देश पर उनके लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनुकरण पूर्ति से मुलाकात कर पोस्टमार्टम सेवाओं में पारदर्शिता की कमी और ड्यूटी में चिकित्सीय मनमानी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि पोस्टमार्टम जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में देरी से न केवल शोकाकुल परिवारों की पीड़ा बढ़ती है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

अधीक्षक डॉ अनुकरण पूर्ति द्वारा जारी आदेश में फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विभाग में कार्यरत चिकित्सकों की 24 घंटे की ड्यूटी रोस्टर तैयार की जाए और इसे पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अपने कार्यकाल के दौरान अस्पताल परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरी तरह समयबद्ध तरीके से संपन्न कराएंगे। अस्पताल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में पोस्टमार्टम को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;