ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागआनंदमूर्ति के जन्मोत्सव पर घरों में सजी संगीत की महफिल

आनंदमूर्ति के जन्मोत्सव पर घरों में सजी संगीत की महफिल

आनंद मार्ग के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति  का 100 वां जन्मोत्सव  गुरुवार को पूरे विश्व के साथ हजारीबाग में भी मनाया जा रहा है। आंनद मार्ग की शाखा 180 देशों से अधिक जगहों पर संचालित हैं।...

आनंदमूर्ति के जन्मोत्सव पर घरों में सजी संगीत की महफिल
हजारीबाग। वरीय संवाददाताThu, 07 May 2020 02:53 PM
ऐप पर पढ़ें

आनंद मार्ग के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति  का 100 वां जन्मोत्सव  गुरुवार को पूरे विश्व के साथ हजारीबाग में भी मनाया जा रहा है। आंनद मार्ग की शाखा 180 देशों से अधिक जगहों पर संचालित हैं। इसी क्रम में हजारीबाग जिले के आनंद मार्गी  सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने अपने घरों में श्री श्री आनन्द मूर्ति का जन्मोत्सव  मनाया। घरों में सुबह 04:45 गुरु सकास, 05 से 05:30 पांचजन्य, 06:07 बजे जनमोत्सव के बाद प्रभात संगीत, वाणी पाठ  किया गया। इस तरह के आयोजन हज़ारीबाग, इचाक, नगवा, पदमा, हेदलाग, जलमा, नृसिंह स्थान, अम्बाडीह में घरों में हुए। श्री श्री आनंदमूर्ति की पहल पर  विश्व के सर्वात्मक कल्याण के लिए राजाधिराज योग, प्रगतिशील उपयोगी तत्व(प्रउत), 5018 प्रभात संगीत, आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम आदि संचालित है। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम अपने स्वयंसेवक के साथ हजारीबाग में भी अपना योगदान दे रही है।इसमें सुरेश अग्रवाल, भीष्म गुप्ता, मनोज गुप्ता, रीता देवी, अनंदिता अग्रवाल, राजेन्द्र राणा, दिलीप ठाकुर, जगदेव गुप्ता आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें