शिवपुरी में मिताली रश्मि के सम्मान में भव्य विजय जुलूस सह होली मिलन समारोह आयोजित

Feb 28, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग के वार्ड नंबर 22 की नवनिर्वाचित पार्षद मिताली रश्मि की रिकॉर्ड मतों से जीत पर शनिवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। भव्य विजय जुलूस निकाला गया और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। यह जीत पूरे वार्ड की जीत बताई गई। समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

शिवपुरी में मिताली रश्मि के सम्मान में भव्य विजय जुलूस सह होली मिलन समारोह आयोजित

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मिताली रश्मि की रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को शिवपुरी में होली मिलन समारोह सह विजय उत्सव मनाया गया। भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नवनिर्वाचित पार्षद का स्वागत किया। होली मिलन समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।मौके पर उपस्थित वार्डवासियों ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जीत है। होली मिलन समारोह में वार्ड क्षेत्र के अशोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान, डॉ प्रभात कुमार प्रधान, प्रशांत कुमार प्रधान, निशांत कुमार प्रधान, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई महिला जिला अध्यक्ष अर्चना सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई महिला जिला महामंत्री रश्मि लाला, मंटू सरदार, चंदन पाठक, मनोज कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, मोहन कुमार केदार कुमार, सुलेखा सिन्हा, नीतू साह, कलावती द्विवेदी, विजय लक्ष्मी, प्रियंका सिन्हा, ऋचा नारायण, सोनाली कुमारी , पूनम चौधरी, सुजाता सिन्हा, श्वेता शालिनी, रिया लक्ष्मी, सोनालिका सिन्हा, बिंदु देवी, रेशमा देवी, मीणा देवी, संगीता देवी, सोनल मिश्रा, पूजा कुमारी, लवली, सोनी देवी, प्रियंका सहाय, बसंती देवी, सुनीता प्रधान, निर्मला कुमारी, प्रमिला सिन्हा,कुंती देवी, रेणु वर्मा, वीणा, सोनाली सिन्हा, अभिलाषा, चिंता देवी, निशि प्रधान, बसंती देवी, बितुल प्रधान, प्रदीप सिंहा, सहित सैकड़ों महिला पुरुष युवा, एवं शिवपुरी के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।