टाटीझरिया में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

Mar 01, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

टाटीझरिया प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर टाटीझरिया के बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गय

टाटीझरिया में हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

टाटीझरिया प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर टाटीझरिया के बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं कलश पूजन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आकर्षण कलश यात्रा होलंग से बालकनाथ मंदिर तक रहा। केसडा-बौधा से बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा बालकनाथ मंदिर तक निकाली गई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन में प्रवचनकर्ता सच्चिदानंदजी जो शांतिकुंज हरिद्वार से प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला महाविद्यालय प्रमुख अरुण मिश्रा ने संघ के 100 वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने ने पंच प्रण- सामाजिक समरसता, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य का पालन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार साव, सुजीत वर्णवाल, गुलाब महतो, रजनीकांत चौधरी, बैजनाथ सिंह का योगदान रहा। सम्मेलन में मौके पर राजीवरंजन सिन्हा , ब्रजमोहन सिंह, मिथिलेश पाठक, राजू यादव, , बद्री महतो, अजय कुमार, सुनील सिंह, प्रकाश यादव, देवनारायण सिंह, राजू महली, दशरथ गोप, अर्जुन गोप, सुनीता देवी, शिवचर्चा महिला ग्रुप बौधा एवं खम्भवा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। हिंदू सम्मेलन के संयोजक सुरेन्द्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।