Hazaribagh News: छड़वा डैम में पानी जलस्तर खतरे के निशान के करीब
Hazaribagh News: छड़वा डैम में पानी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग जिला मुख्यालय के लाइफलाइन क

Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग जिला मुख्यालय की लाइफलाइन कहे जाने वाले छड़वा डैम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। डैम का जलस्तर वर्तमान में 23 फीट तक पहुंच गया है, जो इसकी कुल भराव क्षमता के बेहद करीब है। भारी जलस्राव और खतरे की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने हजारीबाग कटकमसाडी और सदर अंचल सहित निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पिछले 72 घंटों से हजारीबाग और उसके ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण छड़वा डैम में पानी की आवक अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। डैम के गेटों पर अत्यधिक दबाव को देखते हुए तकनीकी टीम स्थिति पर लगातार 24 घंटे नजर बनाए हुए है।डैम के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किनारे बसे गांवों और जुड़े निचले इलाकों के रहने वाले लोगों को नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। स्थानीय पुलिस और अंचल अधिकारियों को मुनादी कराने का निर्देश दिया गया है。
पेयजल संकट टला
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, डैम में 23 फीट पानी होने से आने वाले महीनों के लिए हजारीबाग शहर में पेयजल की आपूर्ति तो सुनिश्चित हो गई है, लेकिन अचानक पानी छोड़े जाने की स्थिति में निचले इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
फोटो कैप्शन
एएम 6 छड़वा डैम में पानी बढ़कर 23 फीट पहुंचा


