
पदमा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
पदमा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। इस मेले का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने किया। मेले में 385 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 200 का इलाज किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं और निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।
पदमा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को पदमा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। यहां बतौर मुख्यअतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सिविल सर्जन अशोक कुमार, उपप्रमुख सतेंद्र राणा, स्थानीय मुखिया अनिल कुमार मेहता, पदमा बीडीओ निधि रजवार, बिधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, भाजपा नेता अजय मेहता ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर उद्धघाटन किया। स्वास्थ मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। यहां विभिन्न विभागों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था की गई थी। जहां लोगों ने जांच के उपरांत दवाईयां ली। स्वास्थ्य मेला में कुल 385 लोगों ने अपना पंजीयन कराया। चिकित्सकों की टीम ने सामान्य रोगों से पीड़ित लगभग 200 लोगों का इलाज किया गया।वहीं
ईएनटी, वैक्सीनेशन,मानसिक, टीबी, एनसीडी, पर्सनल हाइजीन से संबंधित तथा विभिन्न प्रकार के रोगों से निजात पाने के लिए डॉक्टरों से परामर्श लिया। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। इस मौक़े पर विधायक मनोज कुमार यादव, सिविल सर्जन अशोक कुमार,बीडीओ निधि रजवार, जिप सदस्य बसन्त नारायण यादव, उप प्रमुख सतेंद्र राणा, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, पदमा मुखिया अनिल मेहता, शान्ति देवी, सुनीता देवी, बिजय मेहता के अलावा एकता शबनम, अजय मेहता, प्रभारी डॉक्टर धीरज कुमार, डॉक्टर विनीत कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




