महिलाओं में टीबी एवं मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर चलाया गया जागरुकता

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में 38 मरीजों की जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन, शुगर और ब्लड प्रेशर टेस्ट शामिल थे। 70 सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।

महिलाओं में टीबी एवं मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर चलाया गया जागरुकता

बड़कागांव, प्रतिनिधि। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से बेस स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरुकता बढ़ाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आयुषी कमल, डॉ. सुधांशु शेखर और एएनएम संगीता कुमारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साथ ही साहेब राणा, राकेश भोक्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक छत्री गोप एवं जीवन कुमार दास की सक्रिय उपस्थिति रही। सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान कुल 38 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 33 हीमोग्लोबिन टेस्ट, 6 शुगर टेस्ट एवं 13 ब्लड प्रेशर जांच शामिल हैं।

हीमोग्लोबिन जांच में 12 मरीजों में कमी पाई गई, जिन्हें आयरन की गोलियां व संतुलित आहार की सलाह दी गई। महिलाओं के बीच 70 सैनिटरी पैड वितरित किए गए।शिविर में टीबी एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता भी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।