हजारीबाग के होनहारों ने गाड़ा सफलता का झंडा
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम ने हजारीबाग जिले में खुशी की लहर दौड़ाई है। छात्रों ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों में प्रभावशाली स्थान हासिल किया है। विज्ञान में किशोर कुमार और हिमांशु कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कला में प्रेरणा कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही हजारीबाग जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों ही संकायों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर प्रभावशाली स्थान हासिल किया है।
इंटर विज्ञान संकाय में हजारीबाग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
इंटर विज्ञान संकाय में हजारीबाग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के किशोर कुमार ( 2 हाई स्कूल, बरकागांव) और हिमांशु कुमार (विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज, विष्णुगढ़) दोनों ने ही 474 अंक (94.80 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य की मेरिट सूची में तीसरा स्थान साझा किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवारों बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। विज्ञान वर्ग में राज्य भर में रशीदा नाज़ 489 अंकों के साथ ओवरऑल टॉपर रही हैं।
इंटर कला में प्रेरणा कुमारी ने जिले का मान बढ़ाया
इंटर कला संकाय में भी हजारीबाग की बेटियों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। आर एन 2 हाई स्कूल पदमा की छात्रा प्रेरणा कुमारी ने 470 अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय वरीयता सूची में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। इस संकाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हजारीबाग के कई अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।
इंटर वाणिज्य मे जिले के स्कूलों का रहा बोलबाला
वाणिज्य संकाय में हजारीबाग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का परिणाम इस वर्ष भी सराहनीय रहा है। यद्यपि राज्य स्तर पर श्वेता प्रसाद ने 478 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, लेकिन हजारीबाग के स्थानीय कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी उच्च प्राप्तांकों के साथ जिले की साख बरकरार रखी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


