सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सख्त
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सिविल कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी। एसपी ने संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग पर जोर दिया और कार्यालय कार्य में पारदर्शिता के लिए दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया था।

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शुक्रवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को सुरक्षा मानकों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपने कर्तव्य स्थल पर पूरी तरह मुस्तैद रहें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।सुरक्षा
व्यवस्था के साथ-साथ एसपी ने सिविल कोर्ट परिसर में स्थित पुलिस कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। यहाँ पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से उन्होंने कार्यालय कार्य से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। एसपी ने लंबित फाइलों के निपटारे, रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता बरतने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक का यह औचक निरीक्षण कोर्ट परिसर की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किया गया था। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम लोगों को सुविधा हो और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


