Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHazaribagh Reactions to Union Budget 2026-27 Mixed Responses from Various Sectors
विभिन्न वर्गों के लोगों ने बजट का किया स्वागत

विभिन्न वर्गों के लोगों ने बजट का किया स्वागत

संक्षेप:

हजारीबाग के विभिन्न वर्गों ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी राय व्यक्त की है। कई लोगों ने इसे संतुलित और देशहित में बताया, जबकि कुछ ने मध्यम वर्ग को अपेक्षित राहत न मिलने पर चिंता जताई। विशेष रूप से छोटे व्यापारियों के लिए पैकेज की कमी पर भी सवाल उठाए गए हैं।

Feb 02, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर हजारीबाग के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने बजट का स्वागत किया है। इसे संतुलित और देश हित का बजट बताया है। क्या कहते हैं लोग आयकर अधिवक्ता रविशचंद्र तिवारी ने कहा कि बजट में कर व्यवस्था को स्थिर रखा गया है, लेकिन आयकर स्लैब में बड़े बदलाव नहीं होने से मध्यम वर्ग को अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। व्यवसायी दीपक शर्मा ने एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स पर फोकस को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। व्यवसायी रामजीवन शर्मा ने कहा कि बजट में बड़े उद्योगों पर ज्यादा ध्यान है, छोटे दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों के लिए विशेष पैकेज की जरूरत थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकारी कर्मचारी संतोष कुमार के अनुसार बजट में वेतनभोगी वर्ग के लिए प्रत्यक्ष लाभ की घोषणाएं कम हैं। हालांकि यह बजट कुल मिलाकर संतुलित है। जीरामजी कर्मी रामप्रवेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण रोजगार, मनरेगा और किसानों से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत किया जाना चाहिए था। व्याख्याता अनिल कुमार मिश्रा ने शिक्षा, रिसर्च और स्टेम सेक्टर से जुड़ी घोषणाओं को भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। योग शिक्षक संजीव कुमार सिंह ने स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़ी योजनाओं को सराहते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकारी कर्मी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि यह दीर्घकालिक विकास की दिशा में है, हालांकि आम आदमी को तात्कालिक राहत सीमित है। फोटो नाम से