पुलिस की तत्परता लोगों को मिले खोए हुए मोबाइल चेहरे पर लौटी मुस्कान

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

पुलिस की तत्परता से लोगों को मिले खोए हुए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  हजारीबाग पुलिस की तकनीकी टीम ने सराहनीय कार्य करत

पुलिस की तत्परता लोगों को मिले खोए हुए मोबाइल  चेहरे पर लौटी मुस्कान

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  हजारीबाग पुलिस की तकनीकी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हो चुके मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोहसिंघना, मुफस्सिल और बड़ा बाजार थाना क्षेत्र से ये सफलताएं मिली हैं।लोहसिंघना थाना पुलिस ने 30 मई को लोहसिंघना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर रजिस्टर्ड शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल मेगा मार्ट, नूरा निवासी विजय बहादुर गुप्ता का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंपा। इसी दिन, मुफस्सिल थाना पुलिस ने सन्हा संख्या 18/25 के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गुरहेट निवासी सूरज कुमार दास को उनका गुम हुआ मोबाइल बरामद कर वापस किया।

रविवार को बड़ा बाजार थाना पुलिस ने अभियान को गति देते हुए 31 मई को बड़ा बाजार पुलिस ने भी दर्ज आमजनों की शिकायतों का निपटारा करते हुए बरामद मोबाइल फोनों को उनके मालिकों को सुपुर्द किया। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस विभाग सीईआईआर  पोर्टल का उपयोग कर गुम हुए मोबाइल फोनों को ट्रैक करने में जुटी है।शहर के लोहसिघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह और बड़ा बाजार थानाप्रभारी मुकेश कुमार की इस त्वरित कार्रवाई से आम लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है। मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।