सांतिपुर और सौहार्दपूर्ण माहौल में बनेगा बकरीद पुलिस और प्रशासन ने की तैयारी
शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनेगा बकरीद, पुलिस और प्रशासन ने की तैयारी हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में आगामी बकरीद का त्योहार शांति, सु

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में आगामी बकरीद का त्योहार शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी की उपस्थिति में संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में स्थानीय मस्जिद के सदर, सेक्रेटरी और जन प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में त्यौहार को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन की ओर से बकरीद को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई।
निर्धारित समय पर नमाज अदा करने को लेकर विशेष चर्चा की गई। कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों के वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निपटान के लिए स्थान चिन्हित किए गए। प्रशासन ने निर्देश दिया कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और अवशेषों को निर्धारित स्थानों पर ही डिस्पोज किया जाए।नमाज के दौरान नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और मस्जिद कमेटियों के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


