महापौर के लिए एक और वार्ड पार्षद के लिए 52 लोगों ने किया नामांकन

Feb 02, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने नामांकन पत्र जमा किया। वार्ड पार्षद पद के लिए भी कई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं। विभिन्न वार्डों से कई महिलाएं और पुरुष चुनावी मैदान में हैं।

महापौर के लिए एक और वार्ड पार्षद के लिए 52 लोगों ने किया नामांकन

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम हजारीबाग महापौर पद के लिए सोमवार को सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के समक्ष जमा किया। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए निम्न अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरा। वार्ड संख्या 1 से रुकसाना खातून, पूजा शर्मा, मेहरू निशा एवं सजदा खातून, वार्ड संख्या 2 से मो. तालिब हुसैन,निकहत यासमीन, फिरोज आलम। वार्ड संख्या 3से विजय प्रसाद, वार्ड संख्या 6 से निवेदिता रे, वर्षा सिन्हा, वार्ड 7 से इंद्रजीत राणा, सोनू कुमार, वॉर्ड 9 से बिलटू राम, चंदेशवर राम, वॉर्ड 10 से मनोरमा देवी, कृतिका गुप्ता, स्वेता कुमारी, डॉली गुप्ता वॉर्ड 11से नीपम खालको, वॉर्ड 12 से शाहीन भारद्वाज, निशा सिन्हा, वार्ड संख्या 13 से विकास कुमार यादव।

वार्ड संख्या 16 से मो निजामुद्दीन, मो. इजहार मो. निसार अहमद, वार्ड संख्या 17 से शमा परवीन। वार्ड 20 से रानी सिंह ,पमिता सिन्हा, वॉर्ड 21से जमील अख्तर ,वसीम अहमद खान, मोजाहिद हुसैन सनोबर रफीक ,वार्ड 22 से रेणु दुबे रेशिका लाल ,वार्ड संख्या 26 से मनोज नारायण भगत, राजेश कुमार वर्मा, वार्ड संख्या 27 से सोनी क्षेत्री कृष्णा, वार्ड संख्या 30 से साइमा खातून, मुस्कान परवीन, वार्ड 31से अफसाना परवीन हसना खातून, तनुजा परवीन,सबीला खातून, साइबुन निशा, सुधा कुमारी वार्ड 32 से चन्दन कुमार ,मो. मुस्तकीम, वार्ड 33 से पूजा कुमारी, उर्मिला देवी वार्ड 34 से गुड़िया देवी वार्ड 35 से काजल कुमारी, अनामिका कुमारी पासवान ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;