Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHazaribagh Incident SDO s Wife Severely Burned Husband Injured While Rescuing

हजारीबाग सदर एसडीओ की पत्नी आगजनी की घटना में गंभीर, बोकारो में भर्ती

हजारीबाग में एक चौंकाने वाली घटना में सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी गंभीर रूप से जल गईं। आग कैसे लगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। एसडीओ भी उनकी जान बचाने में झुलस गए। उन्हें तुरंत बोकारो...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 27 Dec 2024 02:39 AM
share Share
Follow Us on

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर में गुरुवार को चौकाने वाली घटना सामने आयी है। सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी 40 वर्ष गुरुवार की सुबह सात बजे गंभीर रूप से जल गयीं। उन्हें बचाने में एसडीओ अशोक कुमार भी झुलस गए हैं। आग कैसे लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मीडिया कर्मियों के फोन पिक नहीं किए। इधर हजारीबाग से आरोग्यं अस्पताल जैसे ही एसडीओ अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, उनकी गंभीरता को देखते हुए बोकारो जेनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां अनिता कुमारी को बर्निंग वार्ड में भर्ती कराया गया है। बर्निंग वार्ड के इंचार्ज डॉ अनिंदो मंडल ने बताया है कि एसडीओ की पत्नी लगभग 70 प्रतिशत तक जल गयी हैं। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इधर एसडीओ सत्यभामा ने उनका बयान लिया है। समाचार भेजे जाने तक बयान में उन्होंने क्या कहा इसका खुलासा नहीं हो पाया था।

इधर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो डीसी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अशोक कुमार इसके पूर्व बेरमो के अनुमंडलाधिकारी भी थे। एसडीओ अशोक कुमार चतरा सिमरिया के रहने वाले हैं। पत्नी की जान बचाने के दौरान एसडीओ के दोनों हाथ झुलस गए हैं। सदर एसडीओ के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। शहर के लोहसिंघना पुलिस को भी इस मामले में किसी तरह का आवेदन नहीं मिला था। बताया जाता है कि झील रोड स्थित एसडीओ आवास में गुरुवार को सुबह सात बजे आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने की सूचना से वहां तैनात लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी। घटना की सूचना से आवास के कर्मी और सुरक्षा गार्ड के होश उड़ गए। आवास में उपस्थित कर्मी और गार्ड सभी इकट्ठा हुए। फिर फोन कर एंबुलेंस को मंगाया गया और दोनों को एंबुलेंस से आरोग्यं अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से तुरंत आनन फानन में बोकारो ले जाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें