
जिले में 1800 एकड़ भूमि पर बागवानी लगाने का लक्ष्य ,1639.5 एकड़ जमीन पौधारोपण
हजारीबाग में सरकार ने वर्ष 2025-26 में 1800 एकड़ भूमि पर बागवानी लगाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष 2500 एकड़ का लक्ष्य था। मनरेगा योजना के तहत ग्रामीणों को आम के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनकी आय में सुधार हो रहा है। सभी 16 प्रखंड इस योजना को सफल बनाने में जुटे हैं।
हजारीबाग। निज प्रतिनिधि हजारीबाग में फलदार पौधों के वितरण में यहां स्थिति अभी ठीक ठाक है। वर्ष 2025-26 में हजारीबाग जिला को सरकार इस वर्ष 1800 एकड़ जमीन पर बागवानी लगाने का लक्ष्य दिया है । जो पिछले वित्तीय वर्ष से 700 एकड़ कम है । पिछले साल वर्ष 2025-26 में हजारीबाग जिला को सरकार ने 2500 एकड़ भूमि पर बागवानी लगाने का लक्ष्य दिया था। इस वर्ष अपने 1800 के निर्धारित लक्ष्य के करीब 1639.5 एकड़ भूमि को चयनित कर काम शुरू कर दिया गया है। जबकि निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले के सभी 16 प्रखंड लगा हुआ है।

मनरेगा के डीपीओ प्रभात रंजन ने बताया कि सरकार के इस लक्ष्य को पूरा करने में मनरेगा कर्मी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिरसा हरित आम बागवानी योजना के तहत जिला में कार्यरत वेंडरों ने अगस्त सितम्बर माह में सभी प्रखंडों को पौधा उपलब्ध करा दिया था । जिसके बाद पौधारोपण किया गया । बताया जाता है कि वर्ष 2022 में सरकार ने मनरेगा एक्ट के तहत बिरसा हरित आम बागवानी योजना को धरातल पर उतारा है । जिसका लाभ धीरे-धीरे ग्रामीणों को मिलने लगा है। उक्त योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आम की पैदावार बढ़ी है। साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय क्षेत्र से कम लागत में आम प्राप्त हो रहे हैं। उक्त योजना के लाभुक आम बेचकर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। सरकार ने इस योजना के तहत ग्रामीणों को अपने आधा एकड़ या फिर एक एकड़ जमीन में इमारती पेड़ और फलदार वृक्ष (आम का पौधा) लगाने का प्रावधान किया गया है ।सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की परती भूमि पर ग्रामीणों ने आम के पौधे लगाकर बगीचे तैयार करने में लगे हैं। क्षेत्र में पौधारोपण के प्रति लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ी। उक्त यजना को और अधिक धरातल पर उतारने, अधिक से अधिक लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य से इस वित्तीय वर्ष में लाभुकों को आम के साथ-साथ अन्य फलदार वृक्ष भी लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड को 200 एकड़ में वृक्षारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन अभी तक इस प्रखंड ने 92.5 एकड़ जमीन को चयनित कर काम शुरू किया है ।जबकि दारू प्रखंड ने निर्धारित 95 एकड़ लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है । वही विष्णुगढ़ प्रखंड ने 190 के लक्ष्य के करीब 180 एकड़ जमीन को चयनित कर काम शुरू कर दिया है । पदमा ने 66 एकड़ लक्ष्य हासिल कर लिया है वहीं चुरचू ने 55 के जगह 50 एकड़ जमीन पर काम चालू कर दिया है । टाटीझरिया प्रखंड ने अपने निर्धारित लक्ष्य 59 एकड़ जमीन को चयनित कर काम शुरू कर दिया है । जबकि चलकुशा प्रखंड ने 60 एकड़ के जगह 49.5 एकड़ जमीन पर काम शुरू कर दिया है ।डांडी प्रखंड में 65 के जगह 55 और केरेडारी प्रखंड में 120 के जगह 105, कटकमसांडी 135 के जगह 113, बरही प्रखंड में 105 के जगह 92.5 , सदर प्रखंड में 125 के जगह 107, इचाक प्रखंड में 140 के जगह 122 , कटकमदाग प्रखंड में 75 के जगह 70.5 , बड़कागांव प्रखंड ने अपने निर्धारित लक्ष्य 205 एकड़ जमीन पर पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। वही बरकट्ठा प्रखंड में 105 के जगह 90 एकड़ भूमि पर बागवानी लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोट: हजारीबाग जिला में वेंडर को मोटी भेंट करने के बाद ससमय पौधा उपलब्ध कराया गया । पौधा के साथ साथ खाद्य व दवा का भी समय पर ही उपलब्ध कराया गया । अगस्त सितम्बर माह में ही पौधा उपलब्ध होने से सभी पौधा पूर्ण रूप से सुरक्षित है । पौधा ससमय उपलब्ध होने से आज जिला लक्ष्य के करीब करीब पहुंच चुका है । इश्तियाक अहमद उप विकास आयुक्त हजारीबाग फोटो एम 1 पौधारोपण करते बड़कागांव प्रखंड के बीडीओ व अन्य फोटो एम 2 पौधारोपण करते मजदूर और स्थल पर खड़ा रेलगाड़ी में लदा पौधा फोटो एम 3 टेंपू वाहन पर पौधा लेकर पहुंचे कर्मी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




