Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHazaribagh Faces Severe Power Cuts Amidst Heatwave and High Humidity
बुधवार को बिना सूचना के दिन भर कटी रही बिजली, लोग रहे परेशान

बुधवार को बिना सूचना के दिन भर कटी रही बिजली, लोग रहे परेशान

संक्षेप:

हजारीबाग में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, शहर में 16-18 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 12-16 घंटे बिजली मिल रही है।...

Oct 09, 2025 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । जिले में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। जिसके कारण उमस भरी गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। जिससे लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को पूर्वाहन 10 बजे से लेकर से शाम छह बजे तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटी रही। लोगों का कहना है कि शहर में मुश्किल से 16 से 18 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 12 से 16 घंटे बिजली मिल रही हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छह से आठ घंटे बिजली की कटौती की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर निगम क्षेत्र के लाखे मोहल्ला को फिर ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ दिया गया है। इससे बिजली की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। वहां के लोगों का कहना है कि यहां घंटे घंटे बिजली कट रही है। जबकि लोग सभी शहरी क्षेत्र के हिसाब से बिजली बिल जमा कर रहे हैं। कटकमसांडी, कटकमदाग और इचाक प्रखंड में कई घंटे तक बिजली गायब रह रही है। बिजली की कटौती से सैकड़ो गांव के लोग प्रभावित है। कार्यपालक का अभियंता सुब्रतो बनर्जी ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या को दूर करने मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इससे विभाग को मजबुरन लोड शेडिंग करना पड़ रहा है। जबकि एक बार पावर कट होने के बाद डिमांड बढ़ जाता है। ऐसे में 33 केबी से लेकर 11 केबी तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रहा है। शहर में कई जगहों पर केबुल लगाए जा रहे हैं । इससे भी बिजली काटे जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।